Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

दिनहाटा में तृणमूल नेताओं के घर पर बमबाजी और आगजनी का आरोप

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

20 Jun 2026

दिनहाटा में तृणमूल नेताओं के घर पर बमबाजी और आगजनी का आरोप

कूचबिहार। जिले के दिनहाटा में एक बार फिर राजनीतिक तनाव गहराता दिख रहा है। देर रात पुटीमारी एक ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान और तृणमूल कांग्रेस के अंचल अध्यक्ष रफीकुल हक तथा उनकी पत्नी, वर्तमान पंचायत सदस्य शहनारा परवीन के घर पर बदमाशों ने हमला किया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हमलावरों का एक समूह घर को चारों ओर से घेर कर अंधाधुंध बमबाजी शुरू कर दिया। इलाके में दहशत फैलने के बीच आरोप है कि बदमाशों ने घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर जलकर खाक हो गया। दमकल के पहुंचने से पहले ही घर का सारा सामान और जरूरी दस्तावेज पूरी तरह नष्ट हो चुके थे।
उधर इलाके के एक अन्य पंचायत सदस्य जाकिर हुसैन के घर में भी तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। लगातार दो जनप्रतिनिधियों के घर पर हमले से स्थानीय लोगों में भारी डर का माहौल है।राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही रफीकुल हक और उनकी पत्नी इलाके से बाहर रह रहे थे। इस हमले के पीछे पुरानी दुश्मनी या स्थानीय राजनीतिक रंजिश इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपितों की तलाश में इलाके में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिनहाटा में तृणमूल नेताओं के घर पर बमबाजी और आगजनी का आरोप
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News